उत्तराखंड, अंकिता भंडारी हत्याकांड की होगी सीबीआई जांच माता पिता के अनुरोध पर हुआ फैसला

हरिद्वार,अंकिता भंडारी हत्याकांड के लेकर राज्य में मच रहे बवाल के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मामले की जांच सीबीआई से कराने का ऐलान किया है. धामी सरकार ने फैसला लिया है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी जाएगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी मामले में CBI जांच की मंजूरी दी है. यह फैसला अंकिता के माता-पिता के अनुरोध पर लिया गया.

मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि निचली अदालत के फैसले और अंकिता की व्हाट्सऐप चैट में VIP और स्पेशल सर्विस जैसे शब्दों का उल्लेख सामने आया है. इसके बावजूद इन बिंदुओं पर SIT की जांच को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं मिला है. मंच ने आरोप लगाया कि जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है और कुछ घटनाओं व व्यक्तियों की भूमिका को लेकर संदेह बना हुआ है.

बुधवार रात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर अंकिता के माता पिता से मुलाकात की थी. इस दौरान माता पिता ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में CBI जांच की मांग रखी थी. गुरुवार को देहरादून में मीडिया से बातचीत के दौरान इस मुलाकात से जुड़ा वीडियो भी सामने आया.

 

अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने भी धामी सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि इस मामले ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर दिया है और आम जनता की भावनाएं आहत हुई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं और विपक्ष का दायित्व है कि वह ऐसे मुद्दों को उठाता रहे. उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए CBI जांच की मांग दोहराई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *