हरिद्वार, पार्किंग विवाद में प्रबंधक की मौत के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार , पंडित दीनदयाल पार्किंग में कार पार्क करने के बाद युवकों ने पार्किंग शुल्क देने से मना कर दिया जिसके बाद कार सवार युवकों ने पार्किंग स्थल पर मारपीट शुरू कर दी और कार को तेजी से बाहर निकालने का प्रयास किया इस दौरान पार्किंग मैनेजर को कार से कुचल दिया जिसके बाद वहां हंगाम हो गया और दोनों युवक कार छोड़कर वहां से फरार हो गए वही घायल अवस्था में मैनेजर को अस्पताल ले जाया गया गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन मैनेजर ने रस्ते में ही दम तोड़ दिया

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में बीते रोज शुल्क को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। शुल्क देने से बचने की कोशिश कर रहे कार सवारों ने पार्किंग मैनेजर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अब इस मामले में हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई। नगर कोतवाल रितेश शाह के अनुसार, 10 जनवरी को प्रताप सिंह निवासी भंगेड़ी महावतपुर रुड़की हाल पता-पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग ने तहरीर सौंपी। वादी ने बताया कि एक कार चालक पार्किंग शुल्क दिए बिना बैरियर तोड़कर फरार होने लगा।

जब पार्किंग मैनेजर सहदेव कुमार ने कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने जान से मारने की नीयत से उसे कार से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल सहदेव को हायर सेंटर ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। इसके बाद कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने आरोपी विशाल (22 वर्ष) और सूरज (34 वर्ष) दोनों निवासी सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि इस मुकदमे में गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *