उत्तराखंड, किसान आत्महत्या ने पकड़ा तुल तीन मांगों पर अड़े किसान

हरिद्वार, उत्तराखंड में इन दिनों कई मामले सामने आए हैं अभी बहुचर्चित अंकित भडारी हत्या कांड की सीबीआई जांच के आदेश जारी कर दिया है वही उसके बाद भी लोग में नाराजगी दिखाई दे रही है  उत्तराखंड के हलद्वानी में एक किसान ने फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या करली इस दौरान मरने से पहले किसान ने अपनी मृत्यु के बाद सीबीआई जांच की मांग की परिजनों का कहना है कि प्रॉपर्टी धोखाधड़ी के कारण सुखवंत ने यह कदम उठाया है.राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतक किसान के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

किसानों की तीन मांग

मृतक सुखवंत के परिजनों ने सरकार से रखी तीन मांगें, वीडियो में सामने आए सभी अधिकारियों पर कार्यवाही, घटना की सीबीआई जांच और फर्जीवाडा करने वालों से पूरे पैसों की वसूली कर वापस दिलाया जाए, कल दोपहर 12 बजे तक का दिया समय, नही तो थाने में शव रखकर प्रदर्शन की दी चेतावनी

 

मृतक की पहचान 40 साल के सुखवंत सिंह के रूप में हुई है, जो ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर के पैगा गांव का रहने वाला था. पुलिस के मुताबिक, सुखवंत सिंह लंबे समय से जमीन सौदे में ठगी का शिकार होने के कारण गहरे तनाव में था. उसने करीब 4 करोड़ रुपये गंवाने की बात अपने वीडियो में कही है.

सुखवंत सिंह अपनी पत्नी प्रदीप कौर और 14 साल के बेटे गुरसहज सिंह के साथ नैनीताल घूमने आया था. लौटते समय परिवार ने काठगोदाम क्षेत्र के एक होटल में कमरा लिया. इसी कमरे में सुखवंत सिंह ने खुद को गोली मार ली.

 

मृतक की पत्नी प्रदीप कौर ने पुलिस को बताया कि रात करीब तीन बजे उन्हें अचानक सिर पर कुछ लगने का एहसास हुआ और उनकी नींद खुल गई उन्होंने देखा कि पति बेहद उत्तेजित अवस्था में थे. डर के कारण उन्होंने अपने बेटे को जगाया और दोनों होटल के रिसेप्शन पर मदद मांगने चले गए. इसी दौरान कमरे का दरवाजा अंदर से बंद हो गया और कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज आई.

होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई, जहां सुखवंत सिंह खून से लथपथ हालत में पड़े मिले. उन्हें तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पत्नी और बेटे को भी सदमे की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पत्नी की चोटों का इलाज किया गया.

 

होटल के कमरे में बंद होकर मारी गोली

 

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मणिकांत टीसी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है और घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. उन्होंने पुष्टि की कि मृतक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो पोस्ट किया था.

 

वीडियो में सुखवंत सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसे बक्सौरा गांव में सात एकड़ जमीन दिखाकर दूसरे प्लॉट का रजिस्ट्रेशन करा दिया. उसने दावा किया कि उसने इस सौदे में तीन करोड़ रुपये नकद और एक करोड़ रुपये बैंक के जरिए दिए थे. वीडियो में उसने यह भी कहा कि उसने इस मामले की शिकायत पहले पुलिस अधिकारियों से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *