भरतपुर 15 जनवरी आज क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय भरतपुर में 76 वे सेना दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों को श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया इस मौके पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती इंदू मीणा जी ने सरस्वती माता के फोटो पर माल्यार्पण किया और क्षेत्रीय उप परिवहन अधिकारी अभय मुद्गल जी ने सरस्वती माता के चित्र के सामने दीपक जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की इसके उपरांत पूर्व सैनिकों की तरफ से वेटरन इंडिया के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार चतुर्वेदी ने मंच का संचालन करते हुए बताया कि थल सेना दिवस की शुरुआत 1895 में हुई थी किंतु जब 15 अगस्त 1947 में देश आजाद हुआ तो उसके दो साल बाद 15 जनवरी 1949 को पहले भारतीय जरनल के एम करिअप्पा भारतीय सेना के प्रथम चीफ ऑफ दा आर्मी स्टाफ बने । उससे पहले ब्रिटिश मूल के ही सेनाध्यक्ष होते थे । उसी उपलक्ष्य में सेना दिवस मनाया जाता है । इसी कड़ी में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि सैनिक कभी भी रिटायर नहीं होता जितनी जिम्मेदारी सेना में रहते हुए सैनिक की होती है उससे ज्यादा जिम्मेदारी रिटायर्ड होने के बाद भी समाज के प्रति होती है । क्षेत्रीय उप परिवहन अधिकारी ने बताया कि आप लोगों की सेवाएं पूरे राजस्थान में है और आप जिस लगन और मेहनत से कार्य करते हुए ईमानदारी का परिचय देना रहते हुए देते आए है उसी प्रकार भिन्न भिन्न कार्यालयों में रहते हुए उम्दा कार्य करते रहे । जिला परिवहन अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने सैनिकों को बधाई देते हुए कहा कि सैनिक अगर सीमा पर मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी नहीं दें तो कोई भी चैन से नहीं सो सकता । एम वी आई देवेंद्र सुंडा जी ने पूर्व सैनिकों को बधाई देते हुए एक सभ्य समाज में सैनिकों की सहभागिता पर प्रकाश डाला । इसी कड़ी में संभाग परिवहन अधिकारी इंदू मीणा जी सड़क सुरक्षा की उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई और गर परिवार और गांवों और शहरों में लोगों को जागरूक करने की बात की । कार्यक्रम के आखिर में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजली दी। इस मौके पर पूर्व सैनिकों में बदन सिंह, ईश्वर सिंह, करतार सिंह, ओमवीर सिंह, रणवीर सिंह, राम सिंह, दानवीर सिंह, सूरजमल, गोपाल, अमरचंद, रामबाबू, चंदन सिंह, भरत, संतोषी सिंह, कृष्ण कुमार, मेघसिंह एवं परिवहन कार्यालय से प्रोग्रामर बहादुर सिंह, मनीष शर्मा, रविकांत शर्मा, दरव सिंह कुमुद शर्मा, महक सिंह, अनूप सिंह विवेक त्यागी राजेश मीणा जितेंद्र शर्मा, गौरव गर्ग, दिलीप सिंह, दीपक धाकड़ वीरेंद्र धाकड़ कामिनी झा, कामिनी सिंह, भावना तोमर,श्रुति बंसल एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।
राजस्थान,परिवहन कार्यालय में सेना दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजली ।
