हरिद्वार,देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके सहायक गौरव शर्मा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में ही कार्रवाई को अंजाम दिया
विजिलेंस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। जैसे ही आरोपी रिश्वत की रकम ले रहे थे, विजिलेंस टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।
फिलहाल विजिलेंस की टीम दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई कीजा रही है।
इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है और प्रशासनिक महकमे में भी खलबली देखी जा रही है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
