उत्तराखंड,कोटद्वार में ‘बाबा’ शब्द को लेकर दुकान नाम विवाद में राहुल गांधी की एंट्री।

ब्रेकिंग न्यूज़ | कोटद्वार विवाद

कोटद्वार में ‘बाबा’ शब्द को लेकर दुकान नाम विवाद में राहुल गांधी की एंट्री।नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर दीपक के समर्थन में कहा उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं, संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं।

राहुल गांधी ने BJP और संघ परिवार पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया।
कहा— डरो मत, हम तुम्हारे साथ हैं, तुम बब्बर शेर हो।

26 जनवरी से चल रहा है विवाद—
कोटद्वार की बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेंटर दुकान के नाम पर आपत्ति।
बजरंग दल के विरोध के बाद मामला गरमाया।

विवाद के बीच दीपक कुमार का वीडियो वायरल,
खुद को बताया मोहम्मद दीपक, इंसानियत की दी दलील।

शनिवार को बजरंग दल का प्रदर्शन, सड़क जाम।
युवा कांग्रेस भी मैदान में, दोनों पक्ष आमने-सामने।

पुलिस जांच जारी, दोनों पक्षों से पूछताछ।
मामले पर राजनीति तेज, माहौल तनावपूर्ण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *