देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी कोर्ट परिसर को खाली कराया गया

हरिद्वार , उत्तराखंड में लगातार कोर्ट परिसर को उड़ाने की धमकियां मिल रही है वही पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है  आज फिर देहरादून के जज को एक मेल आई जिसमें लिखा है कि आज देहरादून कोर्ट को बम से उड़ा दिया जायेगा जिसकी सूचना पर पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली कराया वही संघन चकिंग अभियान चलाया गया

बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वाड के साथ पुलिस ने परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया। बुधवार को भी जज, स्टाफ, अधिवक्ता समेत न्यायालय परिसर में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाला गया। करीब दो घंटे की इस भारी भरकम कसरत के बाद पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान कचहरी में कामकाज पूरी तरह बंद रहा।

कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई
बुधवार करीब 12.30 बजे तलाशी के लिए बिल्डिंग के अंदर गईं टीमें बाहर आ गईं। इसके बाद ही लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी गई। बम की तलाशी के लिए इमारतों के अंदर गईं और कोने-कोने में जांच की गई। पुलिस अधिकारियों से लेकर अधिवक्ताओं तक सबके चेहरे पर तनाव झलक रहा था। सर्च टीमें बाहर आई तो उन्होंने चेहरे पर मुस्कान लिए हाथ से सब कुछ सामान्य होने का इशारा किया। टीम के इस इशारे को देखकर हर किसी ने राहत की सांस ली और थोड़ी देर बाद सभी अपने-अपने काम पर लौट गए।

जिला जज कार्यालय से सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात व्यक्ति ने ई-मेल के माध्यम से कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी ती। सूचना का त्वरित संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर टीम मौके पर पहुंची। तत्काल कोर्ट परिसर को खाली कराते हुए सघन जांच की गई। किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *