हरिद्वार संत रविदास की शोभा यात्रा के दौरान पथराव फायरिंग एक की मौत 

हरिद्वार,रुड़की में संत रविदास जयंती पर निकली शोभायात्रा के दौरान रविवार को खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान फायरिंग और पथराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं।तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

भगवानपुर में संत रविदास जयंती की शोभायात्रा के दौरान उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब दलित समाज के दो पक्षों के बीच अचानक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग और पथराव शुरू हो गया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

रविवार की शाम को शोभायात्रा खत्म हुई. इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद बात इतनी बिगड़ गई कि नौबत फायरिंग तक आ पहुंची. इसके दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई. इसमें 28 साल के युवक का घायल हो गया. जिसे पास के अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

वही इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया और क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई और उनकी धरपकड़ में पुलिस जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *