हरिद्वार गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे हरिद्वार कल तीन कार्यक्रम में होंगे शामिल

भारत के गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर हरिद्वार में हैं जहां आज बुधवार को शाम वे जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से मुलाकात करने उनके कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी का आशीर्वाद लिया इसके बाद अमित शाह रात्रि विश्राम के लिए पतंजलि योगपीठ रवाना हो गए।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे गृह मंत्री अमित शाह पतंजलि योगपीठ, महर्षि दयानंद ग्राम स्थित पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सुबह 10:45 बजे गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में गायत्री तीर्थ पर अखंड ज्योति के दर्शन करेंगे। सुबह 11:15 बजे माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष पर गायत्री परिवार की ओर से आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह 2026 में बैरागी द्वीप कनखल में पहुंचेंगे। इन तीनों कार्यक्रमों के दौरान प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *