उत्तराखंड,UKPSC: आयोग ने जारी किया छह भर्तियों का कैलेंडर

हरिद्वार,उत्तराखण्ड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने वर्ष 2025–26 के लिए विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षाओं का संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। यह कैलेंडर उन हजारों युवाओं के लिए दिशा तय करने वाला माना जा रहा है, जो लंबे समय से इन परीक्षाओं की तारीखों का इंतजार कर रहे थे।

 

आयोग के परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक, सचिवालय और लोक सेवा आयोग में भर्ती की अपर निजी सचिव परीक्षा 2024 की मुख्य परीक्षा 14 मार्च को होगी। महिला कल्याण विभाग की अधीक्षिका स्क्रीनिंग परीक्षा 2025 का आयोजन 22 मार्च को किया जाएगा।

 

न्यायिक विभाग की पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन 21 से 24 अप्रैल के बीच, पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 27 से 30 अप्रैल, माध्यमिक शिक्षा विभाग की राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता भौतिक शास्त्र की परीक्षा नो मई, नागरिक शास्त्र की मुख्य परीक्षा 10 मई को होगी। इसी प्रकार, हिंदी की परीक्षा 30 मई और इतिहास की मुख्य परीक्षा 31 मई को होगी। आयोग ने ये भी स्पष्ट किया है कि ये सभी तिथियां संभावित हैं, जिनमें परिवर्तन संभव है

 

डेरी विकास विभाग के अंतर्गत सहायक निदेशक की 12 अप्रैल को प्रस्तावित परीक्षा को फिलहाल स्थगित रखा गया है। समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2024 की कंप्यूटर परीक्षा की तिथि जल्द जारी की जाएगी। प्रवक्ता भर्ती के बाकी विषयों की परीक्षा की तिथियां भी जल्द ही जारी होंगी। पीसएीस 2024 का साक्षात्कार 16 मार्च से प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *