हरिद्वार, मंदिर कोई घूमने के लिए नहीं पूजा के लिए है विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार

हरिद्वार, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि मंदिरों में गैर हिंदुओं का प्रवेश पर प्रतिबंध बिल्कुल सही है।

मंदिरों और पर्यटन स्थलों के अंतर को समझना होगा। हम अपने कार्यकर्ताओं को कानून के तहत गोरक्षा करने और लव जिहाद व मतांतरण को रोकने का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

गुरुवार को हरिद्वार में पत्रकारों से बातचीत में विहिप अध्यक्ष ने कहा कि हिंदू समाज के धार्मिक पूजा स्थलों और श्रद्धा केंद्रों की अपनी प्राचीन परंपराएं, मर्यादाएं और धार्मिक व्यवस्था होती है

उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में मक्का-मदीना के पवित्र स्थलों पर गैर मुस्लिम प्रवेश प्रतिबंधित है। ईसाई संप्रदायों एवं अन्य धार्मिक परंपराओं में भी धार्मिक स्थलों के संबंध में विशेष व्यवस्थाएं प्रचलित हैं। विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि प्रत्येक धर्म अपनी आस्था और परंपरा के अनुसार व्यवस्था बनाए रखने का अधिकार रखता हैउन्होंने कहा कि राज्य के कुछ क्षेत्रों में डेमोग्राफी में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। विश्व हिंदू परिषद ने मांग करती है कि यह अध्ययन किया जाए कि हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में किसी विशेष समुदाय की बसावट किसी संगठित योजना के अंतर्गत तो नहीं बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को ध्यान में रखते हुए समाज व शासन को मिलकर संवैधानिक ढांचे के अंतर्गत कार्य करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *