हरिद्वार,उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित प्रसिद्ध आदि कैलाश यात्रा 2026 की शुरुआत 8 मई (कुछ रिपोर्ट के अनुसार 1 मई) से होने जा रही है। केएमवीएन (KMVN) द्वारा संचालित यह यात्रा हल्द्वानी, टनकपुर और धारचूला से शुरू होगी, जिसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। यात्रा में कैलाश दर्शन के साथ-साथ ओम पर्वत भी शामिल है। आबकारी विभाग के आंकड़ों से इस बात की पुष्टि हो रही है. विभाग ने अब आने वाले वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बहुत बड़ा राजस्व लक्ष्य रखा है. इस बार कुल 1 अरब 13 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य तय किया गया है. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए आबकारी विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है.
इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिले में अंग्रेजी शराब की 36 दुकानें और देशी शराब की 19 दुकानें खोली जाएंगी. इन सभी दुकानों से मिलकर कुल 113 करोड़ रुपये का राजस्व आने की उम्मीद है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि विश्व प्रसिद्ध आदि कैलास यात्रा मार्ग पर भी शराब की दुकान खोलने की तैयारी चल रही है. धारचूला-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तवाघाट जगह पर विदेशी मदिरा की एक दुकान खोलने का प्रस्ताव रखा गया है. यह इस इलाके में पहली बार होगा जब शराब की कोई दुकान खुलने जा रही है.
इस बार शराब की दुकानों का आवंटन दो वर्षों (2026-27 और 2027-28) के लिए किया जाएगा। आबकारी विभाग लॉटरी प्रणाली के माध्यम से दुकानों का आवंटन करेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग ने 109 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा था, जिसे सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया गया। नए वित्तीय वर्ष के लिए लक्ष्य में चार करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है।आबकारी निरीक्षक पिथौरागढ़ मोहन सिंह कोरंगा का कहना है कि जनपद में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए देशी-विदेशी मदिरा की दुकानों से 113 करोड़ का राजस्व निर्धारण किया गया है। कुछ नई दुकानें भी खोली जानी प्रस्तावित हैं।
