हरिद्वार में लगातार पुलिसकर्मियों के तबादले हो रहे अभी एसएसपी के तबादले हुए है वही इस दौरान कई चौकी प्रभारी भी बदले गए है एसएसपी की ओर से जारी ट्रांसफर सूची के अनुसार रानीपुर एसएसआई नितिन चौहान को एसएसआई कोतवाली लक्सर भेजा है। प्रदीप कुमार को कोतवाली मंगलौर से एसएसआई कोतवाली रानीपुर, लोकपाल परमार को एसएसआई लक्सर से प्रभारी चौकी भिक्कमपुर, एसआई रफत अली को एसएसआई कोतवाली मंगलौर से सम्बद्ध पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय में भेजा गया है। प्रवीन बिष्ट को प्रभारी चौकी अस्पताल, कोतवाली गंगनहर से प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली मंगलौर, वीरेंद्र सिंह नेगी को प्रभारी चौकी भिक्कमपुर, कोतवाली लक्सर से प्रभारी चौकी अस्पताल, कोतवाली गंगनहर, नीरज सिंह रावत को प्रभारी चौकी रायसी से प्रभारी चौकी काली नदी भगवानपुर भेजा गया है।
बलवीर सिंह चौहान को प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली मंगलौर से प्रभारी चौकी सप्तऋषि, अंकुल अग्रवाल को प्रभारी चौकी सप्तऋषि, कोतवाली नगर से प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली ज्वालापुर, कर्मवीर को कोतवाली लक्सर से प्रभारी चौकी तेजपुरा भगवानपुर, अजय लाल को थाना पथरी से प्रभारी चौकी रायसी, कोतवाली लक्सर, महिपाल सैनी को पुलिस लाइन से कोतवाली कनखल भेजा गया है। अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार को प्रभारी चौकी बाजार से कोतवाली ज्वालापुर व देवेंद्र सिंह को कोतवाली रानीपुर से कोतवाली मंगलौर भेजा गया है।
