हरिद्वार के नए एसएसपी होंगे नवनीत सिंह , वही हरिद्वार के SSP रहे प्रमेन्द्र सिंह डोबाल को देहरादून की जिम्मेदारी दी

हरिद्वार, उत्तराखंड की राजधानी में बढ़ते अपराध को देखते हुए आज फिर पुलिस विभाग में तबादले कर दिए गए इस वार एसएसपी भी कई शहर के बदले गए हरिद्वार के नए एसएसपी होंगे नवनीत सिंह वही हरिद्वार के एसएसपी रहे परमेंद्र सिंह डोभाल को देहरादून की जिम्मेदारी दी गई 

देहरादून के SSP अजय सिंह को हटाकर SSP STF बनाया गया है, जबकि STF में तैनात नवनीत सिंह को हरिद्वार की कमान सौंपी गई है। वहीं ऊधम सिंह नगर में भी सुखवंत सुसाइड केस के बाद लगातार विवादों में रहे मणिकांत मिश्रा का भी ट्रांसफर हुआ है। मणिकांत की जगह अब अजय गणपति कुमार को ऊधम सिंह नगर का नया SSP नियुक्त किया गया है।

मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना और प्रदीप कुमार राय को CID में जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों को राज्य में अपराध की रोकथाम, संगठित गिरोहों की निगरानी और संवेदनशील गतिविधियों पर खुफिया नजर मजबूत करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। PAC, IRB और अन्य इकाइयों में भी बदलाव कर पुलिस ढांचे को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की गई है।

 

पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और चंपावत के एसपी बदले

 

जिलों में पुलिस नेतृत्व को मजबूत करने के लिए अक्षय प्रहलाद कोंडे को पिथौरागढ़, रेखा यादव को चम्पावत और निहारिका तोमर को रुद्रप्रयाग का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। जितेंद्र कुमार मेहरा को बागेश्वर भेजा गया है। इसके साथ ही चंद्रशेखर आर. घोड़के को अल्मोड़ा का SSP बनाया गया है।

 

PAC, ट्रैफिक और विशेष इकाइयों में फेरबदल

 

पुलिस की सहायक इकाइयों और विशेष शाखाओं में भी बदलाव किए गए हैं। यशवंत सिंह को 31वीं वाहिनी PAC रुद्रपुर का कमांडेंट बनाया गया है, जबकि देवेंद्र पींचा को PAC से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमित श्रीवास्तव को IRB प्रथम रामनगर का सेनानायक नियुक्त किया गया है। जितेंद्र चौधरी को हरिद्वार से हटाकर उधमसिंहनगर में अपराध एवं यातायात की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि निशा यादव को हरिद्वार में यह दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त मनोज ठाकुर को कोटद्वार में अपर पुलिस अधीक्षक और चंद्रमोहन सिंह को अभिसूचना देहरादून में तैनाती दी गई है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *