उत्तराखंड, एसएससी और एमटीएस परीक्षा में पास कराने के लेता था 10 लाख आरोपी गिरफ्तार 

हरिद्वार एसटीएफ ने कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित एसएससी एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली देहरादून में भर्ती परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम-2023, बीएनएस की संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी परीक्षा में पास कराने के हर यक्ति से 10 लाख लेता था जिसका पुलिस ने आज पर्दा फांस किया गिरफ्तार आरोपी नीतीश कुमार, निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश और भास्कर नैथानी, निवासी देहरादून हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एसएससी की एमटीएस भर्ती परीक्षा में नकल करवा रहे थे।

 

मिली जानकारी अनुसार आरोपी कंप्यूटर हैकिंग और रिमोट एक्सेस के जरिए नकल करवा रहे थे। कार्रवाई में उनके पास से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे जांच जारी है। परीक्षा में पास कराने के लिए 10 लाख रुपये लिए जाते थे अभ्यर्थी से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *