हरिद्वार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने ग्रहण किया चार्ज, नशा बेचने वालों पर कार्यवाही 

हरिद्वार, जनपद के नए पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को चार्ज ग्रहण कर लिया। हरिद्वार पहुंचने पर पहले उन्होंने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर मां गंगा की पूजा कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में चार्ज संभाला। अधीनस्थों के साथ औपचारिक बैठक की। उन्होंने नशा और इसे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रोकथाम को अपनी प्रमुख प्राथमिकता बताया।

 

एसएसपी एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि कल होने वाले महापर्व महाशिवरात्रि पर कानून-व्यवस्था, यातायात और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। जिसको लेकर सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एसएसपी भुल्लर ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर और महिला सुरक्षा उनकी टॉप प्रायोरिटी रहेगी। साथ ही हरिद्वार में होने वाले आगामी आयोजनों को लेकर सुरक्षा और समन्वय पर भी विशेष नजर रहेगी।

 

सीसीआर भवन स्थित कार्यालय में नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि हर पुलिस अधिकारी की तरह ही उनकी भी प्राथमिकता कानून व्यवस्था, अपराध पर अंकुश, यातायात व्यवस्था सहित प्रमुख कार्य रहेंगे, लेकिन विशेष तौर पर प्रमुखता से नशा और इसे बेचने वालों के खिलाफ काम करना है। आमजन के लिए उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है। हमारा काम उन्हें सुरक्षा देना है। कभी कोई ऐसी सूचना या जानकारी हो, जो पुलिस या समाज के हित में हो उसे हम तक जरूर पहुंचाएं।

एसएसपी ने कहा कि अगले साल कुंभ मेला है, इसके लिए भी विशेष तौर पर तैयारी की जा रही है। कहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार करते हुए नई योजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस दौरान एसपी निशा सिंह, एसपी विपिन कुमार, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सीओ सदर एसपी बलूनी, सीओ यातायात बिपेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *