ऋषिकेश,आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त 

हरिद्वार,मंगलवार शाम सात मोड़ से समीप आईजी अनंत कुमार ताकवाले की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सामने से आ रही एक कार ने आईजी की कार को टक्कर मार दी थी। गनीमत रही कि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ।

दूसरी ओर से आ रहे कार चालक ने गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उसे झपकी आ गई थी। जिससे वह कार से नियंत्रण खो बैठा।

 

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्र नगर में पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह था। समारोह में शामिल होने के लिए पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण अनंत शंकर ताकवाले भी पहुंचे थे। समरोह समाप्त होने के बाद देहरादून लौटते समय शाम करीब साढ़े चार बजे सात मोड़ के समीप आईजी की कार को देहरादून की ओर से आ रही एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। जिससे कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई।

 

पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। शुरुआती पलों में मौके पर हलचल और भीड़ का माहौल रहा, लेकिन राहत की बात यह रही कि दुर्घटना को चोटिल नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *