हरिद्वार, पथरी क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे

हरिद्वार,पथरी थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच उस समय तनाव भड़क उठा जब मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रियासत पुत्र लियाकत और शोकित पुत्र खां मोहम्मद के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को यह विवाद अचानक उग्र हो गया। आरोप है कि शोकित ने अपने पक्ष में गांव के ही रूस्तम पुत्र रिफाकत और फिरोज को बुला लिया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। पहले कहासुनी हुई, फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि शौकित ने गांव के ही रूस्तम और फिरोज को बुलाकर रियासत और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इसके बाद पत्थरबाजी भी शुरू हो गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के छह से आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच लंबे समय तक मारपीट और पत्थरबाजी होती दिख रही है। स्थानीय लोगों ने ही इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *