जौलीग्रांट,हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर जौलीग्रांट थानों के पास बवाल

जौलीग्रांट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थानो इलाके में मंगलवार को उस समय माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया जब मस्जिद के पास स्थित मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा।

सूचना पाकर काफी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा हिंदू संगठनों को थानो चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया है। तमाम हिन्दू संगठन के लोग मस्जिद के पास मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ना चाहते हैं। हिंदू संगठनों का यह भी आरोप है कि थानो में जो मस्जिद है वह पूरी तरह से अवैध है। उसका नक्शा पास नहीं कराया गया है।

 

वहीं मस्जिद में संचालित किया जा रहा मदरसा वक्त बोर्ड और उत्तराखंड सरकार में पंजीकृत नहीं है। स्थानीय लोगों द्वारा अवैध मस्जिद की सूचना प्रशासन और एमडीडीए को दी गई थी। जिसके बाद प्रशासन द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में मस्जिद के एक हिस्से को सील कर दिया गया था। आज हिंदू संगठनों के लोग मस्जिद के पास मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ना चाहते हैं। जबकि पुलिस एहतियात के तौर पर यह प्रयास कर रही है कि तमाम हिंदू संगठनों के लोग मस्जिद के पास हनुमान चालीसा न पढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *