उत्तराखंड, भाजपा विधायक काऊ की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने किया रायपुर थाने का घेराव 

हरिद्वार, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर थाना का घेराव किया युवा कांग्रेस ने प्रारंभिक शिक्षा के निदेशक पर हमले के मामले में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ की गिरफ्तारी की मांग की। युवा कांग्रेस ने सरकार व विधायक के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

शिक्षा निदेशालय में निदेशक के साथ हुई मारपीट के मामले में विधायक काऊ माफी मांग चुके हैं और पुलिस भी मारपीट के आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन अब कांग्रेसी विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हएु हैं।

शिक्षा निदेशालय में निदेशक के साथ हुई मारपीट के मामले में कांग्रेस कांग्रेस ने भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कांग्रेसियों ने मारपीट का विरोध करते हुए थाने का घेराव कर विधायक की गिरफ्तारी की मांग की। बाद में सीओ द्वारा पूरे प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपकर धरना-प्रदर्शन समाप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *