उत्तराखंड, कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब सुशील तिवारी अस्पताल को भी मिली धमकी 

हरिद्वार,,उत्तराखंड हाईकोर्ट सहित जनपद के जिला एवं सत्र न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने का मामला अभी भी शांत नहीं हुआ है. इसी बीच अब कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सुशीला तिवारी अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दे दी गई है. इस बार धमकी भरा ई-मेल अस्पताल के प्राचार्य की आधिकारिक मेल आईडी पर भेजा गया है. बम की धमकी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया.

 

यह धमकी भरा ई-मेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की आधिकारिक मेल आईडी पर भेजा गया, जिसमें परिसर में विस्फोटक होने का दावा किया गया है। इस सूचना के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस बल के साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गया।धमकी मिलने के बाद सुरक्षा के लिहाज से मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कक्षाओं का संचालन रोक दिया है और छात्रों को परिसर से दूर रहने की सलाह दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे अस्पताल परिसर की सघन तलाशी ले रही हैं, हालांकि अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के कई संवेदनशील संस्थानों को इसी तरह के ई-मेल मिल रहे हैं, जिससे पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। साइबर सेल अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन तमाम धमकियों के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है या यह किसी की सोची-समझी शरारत है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *