हरिद्वार, महिला के साथ सुकून गेस्ट हाउस में यौन शोषण तीन लोग गिरफ्तार 

हरिद्वार , शनिवार को एक महिला हरिद्वार बस स्टैंड पर पहुंची वही महिला ने घर जाने के लिए ऑटो वाले से बात की वही कुछ दूरी पर जाकर महिला को ऑटो वाले ने एक कार में बैठा दिया वही कार चालक महिला को एक होटल में लेकर पहुंचा पीछे पीछे ऑटो वाला भी होटल पहुंच गया कार चालक, और ऑटो वाले ने मिलकर उसके साथ यौन शोषण किया वही महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वहीं होटल मैनेजर को बिना आइडी के होटल में कमरा देना पड़ा भारी होटल मैनेजर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वहीं कोर्ट में पेश कर तीनों को जेल भेज दिया

 

सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करने वाले पलवल हरियाणा निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी पत्नी को एक कार चालक बातों में उलझाकर सुकून गेस्ट हाउस शिवमूर्ति गली ले गया।

 

जहां आरोपित चालक व उसके एक अन्य साथी ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। मामला महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म से जुड़ा होने के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

शहर कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने आरोपितों की खोजबीन करते हुए उनकी पहचान अंकित वर्मा निवासी नहटौर जिला बिजनौर हाल निवासी श्री राम एन्कलेव सराय रोड ज्वालापुर और श्याम साहू निवासी शास्त्रीनगर कड़च्छ ज्वालापुर के रूप में की।

 

दबिश देते हुए दोनों आरोपितों को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

 

पड़ताल में सामने आया कि होटल मैनेजर गोविंदा सिंह निवासी कस्बा कुंदरकी, मुरादाबाद ने बिना आइडी लिए कमरा दिया था। तब पुलिस ने आरोपित होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में शहर कोतवाल रितेश शाह, एसएसआइ नन्द किशोर ग्वाड़ी, महिला उपनिरीक्षक निशा सिंह, मायापुर चौकी प्रभारी आशीष नेगी, कांस्टेबल अनिल, अर्जुन, रमेश, ममता, शोभा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *