हरिद्वार,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई. धामी मंत्रिमंडल की बैठक में तमाम महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई. जिसमें से कुल 5 प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगी है. विधानसभा बजट सत्र से पहले धामी मंत्रिमंडल की एक ओर बैठक होने की संभावना है. जिसमें कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.
उत्तराखंड भाषा संस्थान अधिनियम, 2018 का हुआ अनुमोदन।
उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2023 में संशोधन किये जाने के लिए उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 प्रख्यापित किये जाने का लिया गया निर्णय।
उत्तराखंड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक, 2026 किया गया अधिनियमित।
कैबिनेट में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक 2026 को अधिनियमित किये जाने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी।
कैबिनेट द्वारा कार्मिक विभाग के शासनादेश के प्रावधान को अधिनियम के रूप में प्रख्यापित किए जाने का किया गया अनुमोदन।
