उत्तराखंड,उत्तराखंड में सोमवार देर रात और तड़के दो अलग-अलग स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में आए भूकंप के बाद कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया। उत्तरकाशी में भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई, जबकि टिहरी गढ़वाल में 2.0 तीव्रता का हल्का झटका महसूस हुआ।दोनों घटनाओं में फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
उत्तरकाशी में आए तेज भूकंप के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए थे। कई लोगों ने तुरंत अपने परिजनों और पड़ोसियों से फोन पर संपर्क किया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने देर रात आए भूकंप की जानकारी दी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप का केंद्र और गहराई दर्ज की। दोनों ही जिलों में प्रशासन ने किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं दी है।
