हरिद्वार, थाना सिडकुल क्षेत्र में प्रधान प्रमोद पाल के घर में घुसकर मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार 

हरिद्वार, होली के दिन सिडकुल थाना क्षेत्र में स्थित रावली महदूद ग्राम प्रधान प्रमोद पाल के घर में घुसकर मारपीट करने वाले चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

 

मिली जानकारी अनुसार चार मार्च होली के दिन रावली महदूद में ग्राम प्रधान प्रमोद पाल के घर में घुसकर 20 से 30 लोगों ने हमला कर दिया था। हमले में प्रमोद पाल, उनके भाई सहित करीब 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। आरोप था कि सभी कारों में उनके घर के बाहर पहुंचे और तलवार, लाठी-डंडे, तमंचे लेकर घर में घुस गए और परिवार पर हमला कर दिया था। जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 12 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ कातिलाना हमला सहित प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि शनिवार की रात आरोपी जतिन उर्फ भारत निवासी जयराम जोत थाना कर्नलगंज जिला गोंडा, राजीव पाल निवासी मंसूरपुर मुजफ्फरनगर, रोहन सिंह निवासी धारूवाला मंडावली बिजनौर, सागर निवासी रामपुर मनिहारन सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को चारों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है पुलिस टीम ये रहे शामिल

1. उपनिरीक्षक नितेश शर्मा – थानाध्यक्ष,

2. व0उ0नि0 देवेन्द्र तोमर

3. उ0नि0 अनिल बिष्ट

4. हे0का0 संजय सिंह

5. हे0का0 देशराज

6. हे0का0 जितेन्द्र मलिक

7. का0 रोहित कुमार

7. का0 गजेन्द्र तोमर

8. का0 अनिल कण्डारी

9. का0 मनीष

10. का0 अरविन्द कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *