हरिद्वार,हरिद्वार के बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एचपीएम इन्फोटेक कंपनी में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। यह घटना रविवार को पंखों के पार्ट्स बनाने वाली इकाई में हुई, जिससे हड़कंप मच गया। दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई
जानकारी के मुताबिक, आग तेजी से फैली, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि कंपनी के बाहर पड़े स्क्रैप में आग लगने से यह आग कंपनी के अंदर तक फैल गई।उन्होंने बताया कि रविवार को अवकाश होने के कारण कंपनी में किसी कर्मचारी के मौजूद होने की सूचना नहीं है, जिससे किसी जनहानि की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित अधिकारियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
