देहरादून, तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवकों ने संतुलन खोया मौके पर मौत 

हरिद्वार, देहरादून में एक बार फिर तेज रफ्तार ने दो छात्रों की जान ले ली। मंगलवार देर रात धोरणपुल के पास एक अनियंत्रित बाइक विपरीत दिशा में जाकर पेड़ से जा टकराई। सड़क हादसे में डीआईटी के बी फार्मा प्रथम वर्ष के दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक बिहार और दूसरा मूल रूप से नागालैंड का रहने वाला था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं। घटना के बाद से साथी छात्रों में शोक की लहर है। इंस्पेक्टर राजपुर प्रदीप रावत ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे की है।

 

हादसे में बाइक चला रहा बिहार का रहने वाला युवक देव कुमार (22) और उसके साथ बैठा नागालैंड का रहने वाला रोनित विश्वास (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद देव कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रोनित विश्वास का इलाज जारी रखा। सिर और पैर में गंभीर चोटें होने के कारण बुधवार तड़के करीब चार बजे उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों छात्रों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *