हरिद्वार,चार धाम यात्रा 2026 को लेकर बदरी केदार मंदिर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार गैर सनातनियों को मंदिर में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। जिसके लिए बदरी केदार मंदिर समिति सख्त नियम बना रही है। ऐसे में कई ऐसी हस्तियां हैं, जो कि बदरीनाथ केदारनाथ दर्शन के लिए आते हैं। वही इस बार सारा अली खान को भी देना होगा शपथ पत्र तब मिलेगी केदारनाथ में एंट्री
सारा अली खान हैं शिव भक्त:सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान भगवान भोलेनाथ की भक्त हैं. वो हर साल केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने जाती हैं. इसके साथ ही वो उज्जैन महाकाल के साथ ही अन्य बड़े शिव मंदिरों में भी दर्शन करने जाती हैं. सारा इन मंदिरों में दर्शन करने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी साझा करती हैं.
ये अभिनेत्रियां भी हैं भगवान भोलेनाथ की भक्त:सारा अली खान के साथ ही अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी केदारनाथ की भक्त हैं. जैकलीन केदारनाथ का दौरा कर चुकी है. जैकलीन फर्नांडिस साल 2023 में केदारनाथ गई थी. तब उन्होंने बर्फबारी के बीच दर्शन किए. इसके फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किये थे. फिल्म अभिनेत्री नुसरत भरुचा साल 2024 में केदारनाथ पहुंची थीं. तब उनकी केदारनाथ यात्रा की तस्वीरें खूब वायरल हुईं थी. हिना खान भी केदारनाथ का दौरा कर चुकी है. वे अपनी आध्यात्मिक यात्रा और ट्रेकिंग के लिए यहां पहुंची थी. उन्होंने भी इससे जुड़ी तस्वीरें शेयर की थी.
मंदिर परिसर और गर्भ ग्रह में मोबाइल पर प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए एसओपी तैयार की जा रही है। कुछ दिन पूर्व बीकेटीसी की बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने सहित कई अहम प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इसे लेकर अब सीएम धामी का बयान भी सामने आया था।
सीएम धामी का कहना था कि देखते हैं बोर्ड क्या फैसला लेता है। हम कानून, एक्ट और पौराणिक परंपराओं की स्टडी करेंगे, उसके बाद फैसला लेंगे
