हरिद्वार,मेडिकल कॉलेज को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश की अनुमति मिली

जगजीतपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश की अनुमति मिल गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने कॉलेज के शैक्षणिक, प्रशिक्षण, शोध और क्लीनिकल कार्यों की समीक्षा के बाद सशर्त स्वीकृति प्रदान की है। दो माह पूर्व कॉलेज प्रशासन ने एनएमसी को सभी गतिविधियों का विस्तृत विवरण भेजा था, जिसे संतोषजनक पाया गया। प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने उत्तराखंड सरकार, शासन तथा कॉलेज के चिकित्सकों और कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयास का परिणाम है और संस्थान को आदर्श मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *