रायवाला के हरिपुर कलां स्थित शांति भवन में छापेमारी कर मौके पर ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से सट्टा संचालित करते हुए चार युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

हरिद्वार,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस ने रायवाला क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई कोतवाली रायवाला पुलिस द्वारा की गई।

 

पुलिस टीम ने हरिपुर कलां स्थित शांति भवन में छापेमारी कर मौके पर ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से सट्टा संचालित करते हुए चार युवकों-दर्शन जगनानी, साहिल आहूजा, सूरज एवं हेमंत शर्मा को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी मध्य प्रदेश के निवासी हैं।आरोपियों से 1.84 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, 7 मोबाइल फोन, 19 एटीएम कार्ड, 3 पासबुक, चेकबुक और अन्य सामान बरामद किया गया है

 

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल को रायवाला क्षेत्र में ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगाने वाले गिरोह की सूचना दी थी। जिस पर एसएसपी डोभाल ने सहायक पुलिस अधीक्षक देवव्रत जोशी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

बुधवार को पुलिस ने हरिपुर कलां स्थित शांति भवन में छापा मार कर मौके से ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगाते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया। युवकों की पहचान दर्शन जगनानी निवासी सिन्धी काॅलोनी, थाना लालबाग, जनपद बुरहानपुर मप्र, साहिल आहूजा निवासी सिन्धी काॅलोनी, थाना लालबाग, जनपद बुरहानपुर मप्र, सूरज निवासी सतहृदयराम नगर, थाना हमुमानगंज जनपद भोपाल मप्र, हाल निवासी देवनानी नूरानपुर थाना लालबाग जनपद बुरहानपुर मप्र और हेमन्त शर्मा, निवासी नया गांव थाना जावद नीमच मप्र के रूप में हुई। सहायक पुलिस अधीक्षक देवव्रत जोशी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों को एक लिंक भेजते थे, जिसे क्लिक करते ही उन्हें एक नंबर प्राप्त हो जाता है। फिर उक्त नंबर को व्हाट्सएप से लिंक करके ग्राहकों से संपर्क करके उनका डाटाबेस तैयार किया जाता है तथा सट्टा खिलाने में प्रयुक्त साइट की डिटेल व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को उपलब्ध कराकर उन्हें डिपाजिट स्लिप भेजी जाती है, जिसमें बैंक की डिटेल होती है तथा उक्त बैंकों में ही पैसों का लेन-देने किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *