उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें मंगलवार रात करीब 10 बजे ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। उन्हें जनरल मेडिसिन विभाग में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी एम्स ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने महाराज का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत जानकारी ली
उत्तराखंड, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की बिगड़ी तबीयत एम्स में भर्ती, सीएम धामी ने जाना हाल
