Uttrakhand,औली में बनेगा पहाड़ी शैली का हाट बाजार,

HARIDAWAR,चमोली जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में पर्यटकों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग एक पहाड़ी शैली के हाट बाजार के निर्माण की योजना बना रहा है। इस प्रस्तावित बाजार में पर्यटकों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं, स्थानीय उत्पाद और चिकित्सा सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी।

यहां होटल और खाने की दुकानें तो हैं लेकिन कोई ऐसा बाजार नहीं है जहां पर्यटक अपनी जरूरत के अनुसार कुछ सामग्री खरीद सकें। यहां तक की अगर दवा की भी जरूरत होगी तो उसे 13 किमी दूर ज्योतिर्मठ जाना पड़ेगा। पर्यटन विभाग ने अब यहां पर एक बाजार तैयार करने की योजना बनाई है।यहां पर विभाग दुकानें बनाकर देगा। इन दुकानों में सिर्फ खाने-पीने की ही व्यवस्था नहीं होगी बल्कि मेडिकल स्टोर, स्थानीय उत्पाद सहित अन्य सामग्री की दुकानें होंगी। बाजार होने पर पर्यटकों को स्थानीय व्यंजन मिल सकेंगे। यदि वे स्थानीय उत्पाद खरीदना चाहते हैं, कोई अन्य तरह की खरीदारी करना चाहते हैं तो वह औली में ही उपलब्ध हो सकेंगे। पर्यटन विभाग की इस पहल से स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा।

औली में जीएमवीएन गेस्ट हाउस के पास बाजार बनाने की योजना पर काम चल रहा है। इस बाजार में खाने की दुकानों के साथ ही स्थानीय उत्पाद व अन्य तरह की दुकानें भी होंगी। इसका खाका तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति के बाद इसकी डीपीआर तैयार कर भेजी जाएगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *