हरिद्वार, आज हरिद्वार से रुड़की तक मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में जनपदभर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीमों ने सरकारी भूमि, सड़क, फुटपाथ और नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया।हरिद्वार नगर क्षेत्र में ललतारौ पुल से अपर रोड तक व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान मार्ग और नालियों पर किए गए 80 से अधिक अस्थायी अतिक्रमणों को हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
टीम ने पूरे दिन चलाए गए अभियान में 80 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण तोड़े। इनमें अधिकांश जगहों पर सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य कर लिए गए थे। वहीं रुड़की नगर निगम क्षेत्र में 200 से अधिक अवैध ठेले हटाए गए। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने यह अभियान हरिद्वार के ललतारो पुल से शुरू किया जो अपर रोड तक चला।
संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के नेतृत्व में रुड़की में कलियर से धनौरी तक अतिक्रमण हटाया गया। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की भूमि पर 200 से अधिक अवैध रेहड़ी, ठेली और खोखे हटाए गए। तीन स्थायी अतिक्रमण भी ध्वस्त किए गए। उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल शुक्ला ने बताया कि लक्सर बाजार में सड़क किनारे, फुटपाथ और नालियों पर अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान पांच लोगों के चालान भी किए गए। इनमें कई लोग प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने का प्रयास किए उन्हें चिन्हित कर कार्यवाही की तैयारी की जा रही है।
भगवानपुर में दी अतिक्रमण हटाने की चेतावनी
उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहसील प्रशासन ने बुधवार को लाउडस्पीकर से घोषणा की गई है। लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है, यदि सड़क, नालियों और फुटपाथ से अतिक्रमण नहीं हटाए गए, तो तहसील प्रशासन कल से अभियान चलाएगा। यह अभियान जनहित में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए है ।
