हरिद्वार,सिडकुल थाना पुलिस की हिरासत में एक आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की बात कही गई है। मृतक की पहचान 47 वर्षीय नरेश के रूप में हुई है। बीते सोमवार को रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में नरेश के साथ तीन और आरोपियों को फर्जी जमानत के केस में गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को कोर्ट में पेशी से पहले जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कोर्ट में ‘सरकार बनाम रोशन लाल’ केस की सुनवाई के दौरान चारों आरोपी अलग-अलग लोगों की जमानत के लिए पेश हुए।
जांच में पता चला कि ये सभी पेशेवर जमानती हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी उज्जवल सिंह, नरेश प्रताप बहुगुणा, कमलेश और नरेश को गिरफ्तार किया। इधर, एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है। पेशी पर ले जाते समय बिगड़ी थी तबीयतरात होने के कारण सोमवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। मंगलवार को मेडिकल के लिए रोशनाबाद सीएचसी ले जाते समय नरेश की तबीयत अचानक बिगड़ी और उसने सीने में दर्द की शिकायत की। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले में अन्य तीन ओर लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी बीच एक आरोपी निवासी हरिद्वार नरेश की मौत हुई है। हार्ट-अटैक की आशंका जताई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा।
