हरिद्वार, उत्तराखंड के हरिद्वार के प्रसिद्ध मां मनसा देवी मंदिर में चढ़ावे की व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए मंदिर ट्रस्ट ने बड़ा फैसला लिया है. अब मंदिर में ड्यूटी करने वाले सभी पुजारी बिना जेब वाले कुर्ते पहनकर ही सेवा देंगे, ताकि कोई भी पुजारी चढ़ावे की राशि अपनी जेब में न रख सके वही मंदिर की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी
मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने बताया कि श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखना और मंदिर की गरिमा को सुरक्षित रखना ट्रस्ट की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति की गलती का असर पूरे मंदिर प्रबंधन की छवि पर पड़ता है। इसी कारण व्यवस्थाओं में सुधार करते हुए नया ड्रेस कोड लागू किया गया है और चढ़ावे की निगरानी के लिए नई प्रणाली तैयार की गई है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मंदिर व्यवस्था से जुड़ा कोई भी व्यक्ति या पुजारी चढ़ावे और दान की राशि में हेराफेरी करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मंदिर में आने वाले चढ़ावे और दान की व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए समिति का गठन किया गया है। समिति में शामिल सातों पुजारी बिना जेब वाले कपड़े पहनेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मंदिर व्यवस्था से जुड़ा कोई भी व्यक्ति या पुजारी चढ़ावे और दान की राशि में हेराफेरी करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
