रुड़की में बढ़ता क्राइम ढाबा संचालक पर चली गोली

कोतवाली क्षेत्र में भगवानपुर बाईपास मार्ग पर बेड़पुर चौक के पास दो बाइकों से पहुंचे चार नकाबपोश बदमाशों ने ढाबे पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने ढाबा संचालक के बेटे को निशाना बनाकर गोली चलाई। अचानक हुई फायरिंग से उसने भागकर अपनी जान बचाई। गोली ढाबे की दीवार में जा घुसी। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पूरी घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। कलियर क्षेत्र के गांव बेड़पुर निवासी इदरीस का भगवानपुर बाईपास मार्ग पर बेड़पुर चौक के पास ढाबा है। रविवार रात इदरीस ढाबे के एक कमरे में सो रहा था, जबकि उसका बेटा सोएब ढाबे पर मौजूद था।

बेड़पुर निवासी इदरीस का भगवानपुर बाईपास मार्ग पर ढाबा है। रविवार रात इदरीस ढाबे के एक कमरे में सो रहा था, जबकि उसका बेटा सोएब ढाबे पर मौजूद था। रात करीब दो बजे दो बाइकों से चार नकाबपोश बदमाश ढाबे के पास पहुंचे। बदमाशों ने बाइक कुछ दूरी पर खड़ी की और ढाबे पर पहुंचकर सोएब को निशाना बनाते हुए फायर झोंक दिया।

 

ढाबे से कुछ दूरी पर खड़ी की बाइक

अचानक हुई फायरिंग से सोएब और वहां मौजूद अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। गोली के छर्रे ढाबे की दीवार में जा लगे। वारदात के बाद चारों हमलावर मौके से फरार हो गए।पीड़ित सोएब ने पुलिस को बताया कि चारों हमलावर नकाबपोश थे और दो बाइकों से आए थे। उन्होंने ढाबे से कुछ दूरी पर बाइक खड़ी की थी।

इसके बाद ढाबे पर पहुंचकर उस पर फायरिंग की और फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *