मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया ने धर्म की राह छोड़ने का किया ऐलान ग्लमैर इंडस्ट्री में करेंगी एंट्री!

हरिद्वार,मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया ने धर्म की राह छोड़ने का किया ऐलान मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया ने मकर संक्रांति पर मध्य प्रदेश स्थित जबलपुर में नर्मदा नदी में पवित्र स्नान किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि’मुझे बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि मेरा संस्कारधानी जबलपुर और मां नर्मदा से बहुत पुराना और गहरा रिश्ता है. इसलिए आज, अगर मुझे इस पवित्र मौके पर मां नर्मदा के किनारे आने और पवित्र स्नान करने का सौभाग्य मिला है, तो यह मेरे लिए बहुत बड़े आशीर्वाद और सौभाग्य की बात है.’

महाकुंभ में संतों के रथ पर साध्वी के वेशभूषा में दिखाई देने के बाद चर्चा में आईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने धर्म की राह छोड़ने की घोषणा कर दी है। हर्षा प्रयागराज में माघ पूर्णिमा पर संगम में डुबकी के बाद दोबारा ग्लैमर की दुनिया में वापसी करेंगी।

इस बात का ऐलान हर्षा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर किया है।

हर्षा ने कहा कि धर्म के रास्ते पर चलने का जो संकल्प मैंने लिया था उसे इस माघ पूर्णिमा पर स्नान के बाद विराम दूंगी। यहां तक कहा कि मेरा इस धर्म से जाना, केवल जाना नहीं होगा। बल्कि एक विद्रोही मानसिकता लेकर जाना होगा।

हर्षा ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 से शुरू हुई ये कहानी अब खत्म हो रही है। इस एक साल में मैने बहुत सारे विरोध का सामना किया। प्रयागराज महाकुंभ से शुरू हुआ विरोध लगा कि अब ठीक होगा, अब ठीक होगा। महाकुंभ के बाद ठीक होगा। धर्म के रास्ते पर चलकर बहुत कुछ ठीक करने कोशिश की। मैं कोई गलत काम नहीं कर रही थी। धर्म के रास्ते पर चलने का विरोध किया गया। मनोबल तोड़ा गया।

धर्म की राह पर हो गईं कर्जदार

वायरल वीडियो में हर्षा कहती हैं कि लोगों को लगता है कि धर्म की राह पर चलते हुए मैनें करोड़ों रुपये छाप लिए, लेकिन मैं कर्ज में डूब गई हुई हूं। हर्षा ने कहा कि बिना किसी गलती के भी मुझसे बार-बार सवाल किए गए और मेरा विरोध किया गया। मेरे चरित्र को निशाना बनाया गया, मनोबल तोड़ा गया। उन्होंने कहा, मैं मां सीता नहीं हूं कि अग्नि परीक्षा दूं। उन्होंने कहा कि किसी महिला का विरोध करना और उसके चरित्र पर हमला करना अक्सर सबसे आसान काम होता है। हर्षा अभी माघ मेले में हैं। रविवार को अपने भाई के साथ प्रयागराज आईं हर्षा ने संगम स्नान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *