रुड़की, रोडवेज की टक्कर से सेना के जवान की मौत 

हरिद्वार, देहरादून हाइवे पर एक सेना का जवान अपनी बाइक पर किसी काम से जा रहा था इस दौरान रोडवेज बस की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया वही अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

 

मृतक की पहचान धन प्रकाश(33) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में बंगाल बॉर्डर पर तैनात थे और दो दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर आए थे।

 

बताया जा रहा है कि वह किसी काम से भगवानपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतक के भाई गौतम ने आरोप लगाया कि धन प्रकाश को कूल्हे में फ्रैक्चर था और उन्हें हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने लाया गया था, लेकिन चिकित्सकों के गलत इंजेक्शन लगाए जाने से उनकी हालत बिगड़ गई। इसी आरोप को लेकर परिजनों और परिचितों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया और निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू में किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *