उत्तराखंड पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन रूट डायवर्ट

हरिद्वार,उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। उप राष्ट्रपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन एकेडमी में भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षुओं से संवाद करेंगे। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक एकेडमी में आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।

20 अगस्त को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) मसूरी में 2024 बैच के लिए आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के द्वितीय चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उपराष्ट्रपति दोनों अकादमी के दौरे में सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

ट्रैफिक डायवर्जन 19 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे से 3:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। 20 अगस्त को यह सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक और फिर दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक लागू रहेगा।

 

ऋषिकेश से देहरादून/मसूरी जाने वाले वाहनों को रानीपोखरी, भोगपुर, थानों, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग और सर्वे चौक होकर भेजा जाएगा। हरिद्वार से देहरादून/मसूरी की ओर जाने वाला ट्रैफिक भानियावाला सर्विस लेन, डोईवाला, दूधली मार्ग से कारगी चौक होते हुए शहर में प्रवेश करेगा, जबकि मसूरी जाने वाले वाहन आईएसबीटी-कैंट-अनारवाला होकर गुजरेंगे।

 

देहरादून से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने के लिए कारगी चौक-दूधली-डोईवाला-लालतप्पड़ मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा। मसूरी से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को जेपी बैंड, बार्लोगंज, कुठाल गेट, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग और थानो रोड से भेजा जाएगा। घंटाघर व हाथीबड़कला से मसूरी जाने के लिए ग्रेट वैल्यू, कैनाल रोड व सांई मंदिर रूट का इस्तेमाल करना होगा।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस जैसी आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को इस दौरान नहीं रोका जाएगा। आम जनता से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और ‘नो पार्किंग’ नियमों का सख्ती से पालन करें ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *