हरिद्वार,उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 6 अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग की ओर से 25 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।सबसे महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में महानिदेशक कृषि एवं उद्यान का पद माना जा रहा है. जिस पर आईएएस आनंद श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है.

महानिदेशक कृषि एवं उद्यान का पद काफी समय से रिक्त है. इस पद पर इससे पहले आईएएस अधिकारी वंदना जिम्मेदारी संभाल रहीं थी. लेकिन उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद से ही यहां पर किसी की तैनाती नहीं हो पाई थी. हालांकि अब आनंद श्रीवास्तव इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संभालते नजर आएंगे.
विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव, आवास विभाग के पदभार से अवमुक्त किया गया है। सुन्दर लाल सेमवाल, PCS को अपर सचिव, समाज कल्याण विभाग के पदभार से अवमुक्त किया गया है। सचिवालय सेवा के सुनील सिंह को अपर सचिव, गृह विभाग के दायित्व से अवमुक्त करते हुए अपर सचिव, आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं श्रीमती महिमा रौंकली को अपर सचिव, राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
