हरिद्वार,देहरादून के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में मुस्लिम मकान मालिक के नाबालिग भांजे ने 14 वर्षीय लड़की के साथ रेप करने की कोशिश की। आरोपी ने नाबालिग को जबरन शौचालय में ले जाने का किया प्रयास। जिसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बाप बेटे को किया गिरफ्तार हिंदू संगठन ने की तोड़फोड़
पुलिस के अनुसार, मकान मालिक और उसके बेटे ने घर में अकेली नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। आरोप है कि दोनों ने किशोरी को जबरन शौचालय में खींचने और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी तरह खुद को बचाकर पीड़िता ने स्वजन को आपबीती सुनाई।
बाजार में तोड़फोड़, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
जैसे ही इस घटना की भनक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी, बड़ी संख्या में लोग झंडा बाजार में जमा हो गए। उग्र भीड़ ने आरोपित की चूड़ी की दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पलटन बाजार की दुकानों को भी बंद करा दिया।
आक्रोशित लोगों ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस पूरे घटनाक्रम के बाद हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ताओं ने आरोपी के घर के बाहर हंगामा करने के साथ-साथ पलटन बाजार क्षेत्र में दुकानों को बंद करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बाजार में हंगामा बढ़ गया और व्यापार मंडल के साथ-साथ हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
