हरिद्वार, देहरादून में गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की हत्या के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। अर्जुन शर्मा शहीद कर्नल आरसी शर्मा के बेटे थे। दोनों आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों में हुई मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए। पहला एनकाउंटर रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में और दूसरी कार्रवाई लालतप्पड़ क्षेत्र की एक खंडहर फैक्ट्री में हुई। जिसमें दिनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
आरोपियों की पहचान राजीव राणा और पंकज राणा के रूप में हुई है, जो भाई हैं।पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है और हत्या का कारण जानने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
हत्याकांड के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह के निर्देश पर देहरादून जिले में सभी थाना क्षेत्रों में बदमाशों की धरपकड़ के लिए शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी व सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था।
