हरिद्वार,उत्तराखंड के तीन जिला न्यायालयों नई टिहरी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में बम होने की सूचना से सोमवार को हड़कंप मच गया। ई-मेल के माध्यम से मिली धमकी के बाद पुलिस, एलआईयू, एसटीएफ और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पूरे कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली। हालांकि प्राथमिक जांच में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
धमकी देने वाले ने खुद को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और तमिल टाइगर्स ऑफ ईलम यानी LTTE से जुड़ा बताया. इतना ही नहीं, ह्यूमन बम यानी फिदायीन हमले की भी बात कही गई. धमकी मिलते ही दोनों कोर्ट परिसरों में भगदड़ मच गई. पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए जजों, वकीलों, कर्मचारियों और वादकारियों को बाहर निकाला. बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड ने पार्किंग से लेकर गलियारों और झाड़ियों तक हर कोने की सघन तलाशी शुरू कर दी.

एक दिन पहले भी अदालतों को मिली थी धमकी
हालांकि, यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि है कि यह कोई पहली धमकी नहीं है. इससे ठीक एक दिन पहले भी नैनीताल, उत्तरकाशी, रामनगर और हल्द्वानी की अदालतों को इसी तरह की धमकी मिल चुकी है. यानी 24 घंटे के भीतर प्रदेश की छह अदालतें निशाने पर आ गईं.
भारी पुलिस बल के साथ अग्निशमन दस्ता तैनात किया गया। यही नहीं देहरादून से बम निरोधक दस्ते ने भी माैके पर पहुंचकर कोर्ट परिसर में खोजबीन शुरू कर दी जो देर शाम तक चलती रही। एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि जिला न्यायालय की ई-मेल आईडी पर बम होने की धमकी के बाद कोर्ट परिसर को खाली कराकर एसटीएफ और खुफिया एजेंसी जांच कर रही है। नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। यह मेल कहां से आई है, इसकी सघन जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
