उत्तराखंड, 4600 ग्रेड पे को लेकर पुलिस परिवार के लोग सड़क पर धरने पर बैठे

0
57

हरिद्वार, 46100 ग्रेड पर को लेकर पुलिस परिवार के लोग एक बार फिर अंधेरी रात में सड़क पर धरने पर बैठे अब उत्तराखंड अधिकारी कार्मिक शिक्षक महासंघ का भी समर्थन मिल गया है। महासंघ के आह्वान पर रविवार को पुलिस कर्मचारियों को 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर रैली निकाली गई।

गांधी पार्क से निकाली गई। इस रैली में पुलिस कर्मचारियों के परिजन शामिल हुए। इस दौरान हाथीबड़कला बैरियर पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया गया। हाथों में बैनर और तख्ती लेकर लोग इस प्रदर्शन रैली में शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले सिपाहियों के परिजनों ने पहले गांधी पार्क पर धरना दिया इसे बाद सीएम आवास कूच किया। हाथीबड़कला बैरियर में पुलिस ने रोका तो वहीं, परिजन धरने पर बैठ गए। देर शाम आठ बजे बाद भी धरना जारी है। उनका कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, वे नहीं जाएंगे।

दौरान प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पीए राजेश सेठी पहुंचे।

पुलिस सिपाहियों को 4600 ग्रेड पे के मामले में सरकार जल्द ही फैसला ले सकती है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस मुख्यालय में इसके संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि सिपाहियों के इस बड़े मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि कैबिनेट में जल्द इस पर कोई न कोई निर्णय हो सकता है। उन्होंने पुलिस विभाग में जल्द ही खेल कोटे से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि लंबित पुलिस भर्ती को जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here