हरिद्वार जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में 3 अक्टूबर की रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक लोडर टेंपो को रोकने का प्रयास किया. लेकिन टेंपो चला रहे बदमाश ने पुलिसकर्मियों पर ही टेंपो चढ़ाने की कोशिश की. पुलिस भी बदमाश को पकड़ने के लिए पीछे दौड़ी तो बदमाश टेंपो को धर्मपुर मार्ग स्थित श्मशान घाट के पास छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया. इसके बाद बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश के पैर पर गोली मारी और उसे हिरासत में लिया. बदमाश का रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार जारी है.
पुलिस के अनुसार, एक अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे खानपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध जटाशंकर महादेव मंदिर और दुर्गा माता मंदिर में चोरी हुई थी। चोर दोनों मंदिरों की दानपेटियां चोरी कर फरार हो गया था। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश के साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग तेज कर दी थी।
संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी पुलिस टीम
इसी क्रम में गोवर्धनपुर चौकी क्षेत्र के शाहीपुर तिराहे पर पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सिकंदरपुर की ओर से एक संदिग्ध टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने टेंपो रोकने के बजाय पुलिसकर्मियों को रौंदने का प्रयास किया और तेज गति से खानपुर की ओर भाग निकला। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और प्रारंभिक जांच में आरिफ की पहचान मंदिरों में हुई चोरी के आरोपित के रूप में हुई है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि मंदिर चोरी और अन्य वारदातों में उसके साथ कोई और व्यक्ति शामिल था
