उत्तराखंड, इंसानियत हुई शर्मसार लड़की की चिता जलाने के लिए सूखी लकड़ी नहीं मिली डीजल और टायर से जली चिता

हरिद्वार, सरकार तो बड़े बड़े दावे करती है लेकिन देखा जाए तो देश का हाल बहुत खराब है कुछ लोगों पर खाने को दाना नहीं पहनने को कपड़ा नहीं और सरकार कहती है कि देश की अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी चल रही है वहीं उत्तराखंड में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां श्रीनगर में एक 19 साल की लड़की की चिता जलने के लिए परिवार को वह दुख झेलना पड़ा जिस का आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते श्रीनगर के अलकेश्वर घाट पर शनिवार को एक ऐसा ही हृदयविदारक मंजर देखने को मिला, जिसने न सिर्फ इंसानियत को शर्मसार किया, बल्कि मुनाफाखोरी की अंधी दौड़ में संवेदनाओं के मर जाने की भी गवाही दी।

 

श्रीनगर के वार्ड संख्या 12 की रहने वाली एक 19 वर्षीय लड़की का शव लेकर घाट पर पहुंचा लेकिन वहां कोई सरकारी टाल नहीं थी और प्राइवेट टाल में लकड़ी की कीमत बहुत ज्यादा थी उसे बेबस परिवार ने कहीं से पैसा का इंतजाम किया और टाल से लकड़ी मंगाई लेकिन वह लकड़ी गीली थी जिसकी वजह से लकड़ियों ने आग नहीं पकड़ी और परिवार अपनी बेटी की चिता के पास बैठा रोता रहा वही काफी देर बाद परिवार ने 15 लीटर डीजल और टायर ट्यूब और पुराने कपड़े मंगा कर चिता पर डाले गए, तब जाकर कहीं उस अभागी बेटी का अंतिम संस्कार पूरा हो सका।

निगम पार्षद ने जताया कड़ा रोष, की कार्रवाई की मांग–इस दर्दनाक और शर्मनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *