हरिद्वार, गंगा स्नान के दौरान दो दोस्त पानी के तेज बाहों में डूबे दोनों के शव बरामद 

हरिद्वार ,हरिद्वार में आज सुबह गंगा स्नान के दौरान दो पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी दोनों व्यक्ति गंगा में स्नान कर रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। वही दोनों के शव मिल गए है

पुलिस के अनुसार, दोनों मृतक आपस में दोस्त थे और गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। मृतकों की पहचान बृजेश कुमार त्रिपाठी (43) पुत्र राजनाथ त्रिपाठी निवासी राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद और सचिन त्यागी (39) पुत्र जगजीत सिंह त्यागी निवासी राजनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *