ऋषिकेश, विदेशी महिला ने होटल की तिसरी मंजिल से लगाई छलांग मौत 

हरिद्वार ,थाना मुनि की रेती और नगर पंचायत तपोवन अंतर्गत एक होटल की तीसरी मंजिल से एक विदेशी महिला पर्यटक ने संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगा दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों और थाना पुलिस की मदद से घायल महिला को उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की मोर्चरी में महिला का शव रखा हुआ है। थाना पुलिस ने दूतावास को इसकी सूचना दे दी है।

 

मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन में हुई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि 30 साल की रोमानिया निवासी टोडोस डेनिस क्रिस्टीना टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आई थी।

छह अप्रैल से वह तपोवन के फुट हिल्स होटल में ठहरी हुई थी।गुरुवार सुबह करीब चार बजे महिला इस होटल से करीब सौ मीटर दूर वी-थ्री होटल पहुंची और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

 

महिला के नीचे गिरने की सूचना स्टाफ ने पुलिस को दी। पुलिस ने उसे राजकीय अस्पताल ऋषिकेश पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

इंस्पेक्टर चौहान ने बताया कि होटल स्टाफ और आसपास से जानकारी लेने पर पता चला कि महिला अजीब व्यवहार कर रही थी। महिला अचानक पास के होटल की तीसरी मंजिल पर पहुंच गई और वहां से नीचे छलांग लगा दी।

 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो महिला तीसरी मंजिल पर जाते हुए नजर आ रही है। मामले में रोमानिया दूतावास को सूचना भेजी गई है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *