उत्तराखंड, 3 मई की UKSSSC विशेष तकनीकी परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार

हरिद्वार,उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने समूह ग के तकनीकी अर्हता वाले पदों के लिए प्रस्तावित परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया है. आयोग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली यह परीक्षा अब निर्धारित तिथि पर नहीं कराई जाएगी और इसे अगले आदेशों तक टाल दिया गया है.

हालांकि परीक्षा स्थगित करने के पीछे आयोग ने कोई ठोस या स्पष्ट कारण नहीं बताया है, केवल अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया गया है.आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, समूह ‘ग’ के 57 पदों पर सीधी भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की जानी थी। हालांकि, अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा को अगली सूचना तक टाल दिया गया है। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे नई परीक्षा तिथि के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *