हरिद्वार, नामी स्कूल में तीरंदाजी सिखाने वाले ने छात्रा से किया दुष्कर्म मुकदमा दर्ज 

हरिद्वार, थाना कनखल क्षेत्र में स्थित एक नामी स्कूल के तीरंदाजी कोच पर 14 वर्षीय छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म मामला सामने आया है। पीड़िता एक नामी स्कूल की छात्रा है, आरोप है कि डरा धमकाकर कोच ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वही इसकी जानकारी लड़की ने अपने परिवार को दी जिसके बाद परिजन थाना कनखल पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया वही आरोपी की तलाश जारी हैं आरोपी का नाम पवन बताया जा रहा है जो हरियाण का रहना वाला है

 

मिली जानकारी अनुसार कनखल क्षेत्र के एक नामी स्कूल में जगजीतपुर निवासी पवन, छात्राओं को तीरंदाजी सिखाता है। क्षेत्र की ही एक छात्रा यहां तीरंदाजी सीख रही थी। आरोप है कि पवन ने पिछले साल अक्टूबर में उक्त छात्रा को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर तरह-तरह की धमकी दी। इससे डरकर छात्रा लंबे समय तक चुप रही। इसके बाद हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने अब अपने घरवालों को आपबीती बताई। पीड़िता के पिता ने बुधवार को कनखल थाने में तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। बताया गया है कि आरोपी मूलरूप से हरियाणा का निवासी है। इंस्पेक्टर देवेंद्र रावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *